समस्तीपुर में STF की बड़ी सफलता, 10 हजार के इनामी हत्याकांड फरार कमलेश पासवान गिरफ्तार

by Manu
बिहार STF

समस्तीपुर, 06 जनवरी 2026: बिहार के समस्तीपुर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बार फिर नशा तस्करी और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। STF ने मुसरीधरारी थाना क्षेत्र से 10 हजार रुपये के इनामी फरार अपराधी कमलेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कमलेश पासवान सरायरंजन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में 29 मई 2022 को हुए संतोष राम हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। वह इस हत्याकांड के बाद पिछले करीब 3 वर्षों से फरार चल रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर STF की टीम ने कल रात मुसरीधरारी थाना क्षेत्र स्थित कमलेश पासवान के घर पर छापेमारी की। छापे के दौरान आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे पूछताछ के लिए STF मुख्यालय लाया गया है।

पुलिस ने बताया कि कमलेश पासवान पर हत्या, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। वह पिछले लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर भाग रहा था।

ये भी देखे: समस्तीपुर बैंक डकैती का कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, 374 ग्राम सोना व 2 लाख बरामद

You may also like