UP NEWS: संभल में अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, रायाबुजुर्ग गांव में मस्जिद और मकान ध्वस्त

by Manu
संभल बुलडोजर

संभल, 06 जनवरी 2026: संभल जिले के रायाबुजुर्ग गांव के पास सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने एक मस्जिद और दो-तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर डटे रहे।

संभल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि रायाबुजुर्ग में कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया था। इसमें एक मस्जिद और दो-तीन मकान शामिल थे। कब्जाधारियों को तीन दिन का समय दिया गया था, लेकिन तय समयसीमा में निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने अवैध रूप से बनी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार ने कहा कि संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। निर्माण और जमीन को लेकर भी कोई वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। अब वह स्वयं अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में लगे हैं।

ये भी देखे: संभल में एक और मस्जिद पर चलेगा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बना है मदरसा

You may also like