प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमले की खबरों पर जताई चिंता, कही ये बात

by Manu
पुतिन

नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाने की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि चल रही राजनयिक कोशिशें दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता हैं।

उन्होंने कहा, “रूसी महासंघ के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की खबरों से हम बहुत चिंतित हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे राजनयिक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करें और ऐसे किसी भी काम से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने दावा किया कि यूक्रेन ने बीती रात राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर 91 लंबी दूरी के अनमैन्ड एरियल व्हीकल (ड्रोन) से हमला किया। यह आवास उत्तर पश्चिमी नोवोग्रोड क्षेत्र में स्थित है। लावरोव ने कहा कि रूस की एयर डिफेंस ने सभी 91 ड्रोन्स को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों पक्षों से अपील की है कि वे हिंसा से दूर रहें और बातचीत के रास्ते को अपनाएं।

ये भी देखे: जेलेंस्की से आज होने वाली मुलाकात से पहले ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात

You may also like