अमित शाह ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सख्त रुख अपनाया, कहा – एक-एक को बाहर निकालेंगे

by Manu
अमित शाह

कोलकाता, 29 दिसंबर 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच चुके हैं. उनके बंगाल पहुंचने से पहले ही ‘बांग्लादेशी घुसपैठ’ का मुद्दा केंद्र बिंदु बन गया। असम की धरती से अमित शाह ने एक-एक घुसपैठिये को देश से बाहर करने का संकल्प दोहराकर बंगाल की राजनीति में हलचल मचा दी।

कोलकाता रवाना होने से पहले अमित शाह असम के नगांव जिले में थे। वहां उन्होंने महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव जी की जन्मस्थली ‘बटाद्रवा थान पुनर्विकास परियोजना’ का उद्घाटन किया। 162 बीघा जमीन पर 222 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भव्य तीर्थ स्थल का लोकार्पण करते हुए अमित शाह ने पिछली सरकारों पर कड़ा प्रहार किया।

अमित शाह ने कहा, “वर्षों से यह पवित्र स्थान घुसपैठियों के कब्जे में था। हमारी सरकार ने न केवल इसे घुसपैठियों से मुक्त कराया, बल्कि इसे एक विश्व-प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बनाया है। अब देश से एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।”

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म कर रही है। असम में घुसपैठ रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं और यह अभियान पूरे देश में जारी रहेगा।

ये भी देखे: अमित शाह ने साहिबजादों की शहादत को याद किया, कहा – ”उनकी कुर्बानी से रोंगटे खड़े..”

You may also like