गुरुग्राम साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, 160 करोड़ की ठगी का खुलासा, 43 ठग गिरफ्तार

by Manu
छात्रा

गुरुग्राम, 24 दिसंबर 2025: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने देश भर में फैले संगठित साइबर ठगी गिरोह पर बड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के मार्गदर्शन में एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई वाली टीम ने 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी सेक्सटॉर्शन, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, इंस्टाग्राम फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी की वारदातें कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 24,500 रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, बैंकों की चेकबुक और डेबिट कार्ड सहित कई दस्तावेज बरामद किए। जांच में सामने आया कि इन आरोपियों के खिलाफ पूरे देश में कुल 20,099 शिकायतें दर्ज हैं और 599 केस चल रहे हैं। इनमें हरियाणा में 44 केस शामिल हैं.

आरोपियों ने देश भर में कुल 159.53 करोड़ रुपये की ठगी की है।

ये भी देखे: Haryana Crime: गुरुग्राम में शराब कारोबारी सुरेश पर दोस्त ने चलाईं गोलियां

You may also like