चंडीगढ़, 19 दिसंबर 2025: हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी घोषणा की। अंबाला छावनी में निर्माणाधीन शहीद स्मारक का लोकार्पण जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। यह स्मारक 1857 की आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित है। एशिया का सबसे बड़ा स्मारक बनेगा।
मुख्यमंत्री ने सदन पटल पर जानकारी दी। गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से यह प्रोजेक्ट पूरा हो रहा है। स्मारक से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम की सच्चाई और शहीदों की कुर्बानियां पता चलेंगी।
अनिल विज ने कहा कि प्रचारित किया जाता है कि आजादी की पहली लड़ाई कांग्रेस ने लड़ी। लेकिन कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ। उससे 28 साल पहले 1857 में लड़ाई लड़ी गई। उन वीर शहीदों को उचित सम्मान नहीं मिला। उनकी कहानियां सामने नहीं आईं। गीत नहीं गाए गए। बलिदान के लिए विशेष दिन नहीं मनाया गया।
ये भी देखे: Ambala Airbase: राष्ट्रपति मुर्मू का अंबाला एयरबेस पर दौरा, पहली बार राफेल में उड़ान भरेंगी