फरीदकोट में नकली पुलिस बनकर लूट, दो आरोपी दो घंटे में हुए गिरफ्तार

by Manu
ठगी

फरीदकोट, 19 दिसंबर 2025: फरीदकोट के गुरु तेग बहादुर नगर में नकली पुलिस बनकर लूट की वारदात को पुलिस ने महज दो घंटे में सुलझा लिया। दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी राजवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित दीपक कुमार गली में था। तभी कार से दो युवक उतरे। खुद को सीआईए स्टाफ बताया। दीपक को जबरन कार में बैठाया। मारपीट करके नकदी लूट ली। फिर उसे धक्का देकर बाहर फेंक दिया।

पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगाया। मचाकी मल्ल सिंह रोड से दोनों को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुई। दीपक कुमार धर्मपुरा जिला मानसा का रहने वाला है। सुखदीप सिंह बरेटा का निवासी है। दोनों पर मामला दर्ज कर लिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी देखे: होशियारपुर में दिनदहाड़े लूट, पिस्तौल दिखाकर 5 लाख रुपये लूटे, बाजार बंद का ऐलान

You may also like