नई दिल्ली, 19 दिसंबर 2025: चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद तमिलनाडु और गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। दोनों राज्यों में लाखों वोटर्स के नाम हटाए गए है। तमिलनाडु में करीब 97 लाख और गुजरात में 73 लाख से ज्यादा नाम कटे है।
तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने बताया कि ड्राफ्ट लिस्ट में अब 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 मतदाता हैं। इनमें 2.66 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष शामिल हैं। एसआईआर से पहले राज्य में करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे। इस प्रक्रिया में 97 लाख 37 हजार 832 नाम हटाए गए।
हटाए गए नामों का ब्योरा
26.94 लाख मृत मतदाता।
66.44 लाख ऐसे लोग जो तमिलनाडु छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए।
3.39 लाख डुप्लीकेट एंट्री यानी एक से ज्यादा जगह रजिस्टर्ड।
शिफ्ट हुए 66 लाख 44 हजार 881 वोटर्स की पहचान तीन राउंड घर-घर वेरिफिकेशन से हुई। रजिस्टर्ड पते पर वे नहीं मिले।
गुजरात में कटे 73 लाख से ज्यादा नाम
गुजरात में भी 73 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए। आयोग का कहना है कि यह लिस्ट को साफ करने की प्रक्रिया है। डुप्लीकेट मृत और शिफ्ट हुए वोटर्स के नाम हटाकर सही मतदाता सूची तैयार की जा रही है।
ये भी देखे: चुनाव आयोग का फैसला, यूपी सहित 6 राज्यों में SIR समय सीमा बढ़ी