गुरुग्राम, 10 दिसंबर 2025: डीएलएफ फेज-3 के नामी श्रीराम स्कूल में बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बम धमकी वाला ईमेल आने से हड़कंप मच गया। ईमेल में लिखा था कि दोपहर ठीक 12:05 बजे स्कूल में धमाका होगा और यह पूरा घटनाक्रम खालिस्तान मूवमेंट के तहत किया जा रहा है।
स्कूल में उस वक्त करीब 2000 बच्चे मौजूद थे। प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गुरुग्राम पुलिस, बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं।
हड़कंप न फैले, इसके लिए बच्चों को व्यवस्थित तरीके से क्लासरूम से निकालकर घर भेजा गया। इसके बाद पूरे परिसर की तलाशी शुरू हुई। क्लासरूम, गलियारे, बाथरूम, कैंटीन, बसें तक हर कोने की बारीकी से जांच की गई।
लगभग चार घंटे चले सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस ने ऑल क्लियर घोषित किया।
ये भी देखे: नोएडा: चार स्कूलों को बम धमकी वाला मेल, मचा हड़कंप