गुरुग्राम में 10 करोड़ की अवैध इंपोर्टेड शराब जब्त, ठेका संचालक गिरफ्तार

by Manu
Rain On Wine Shop

गुरुग्राम, 10 दिसंबर 2025: एक्साइज विभाग ने मंगलवार देर रात सेक्टर-40 के सिग्नेचर टावर स्थित “द ठेका” वाइन शॉप पर छापा मारकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की। दुकान के दो कमरों से बिना होलोग्राम और बिना ट्रैक-एंड-ट्रेस स्ट्रिप वाली 3921 पेटियां और 176 बोतलें इंपोर्टेड विदेशी शराब बरामद की गईं। अनुमानित कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।

गुप्त सूचना मिली थी कि L-2/L-14A लाइसेंस वाली यह दुकान अवैध रूप से भारी मात्रा में विदेशी शराब स्टॉक करके बेच रही है। सूचना पर एक्साइज कमिश्नर के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। रात करीब 11 बजे टीम ने दुकान पर धावा बोल दिया।

तलाशी में सभी पेटियां और बोतलें बिना वैध होलोग्राम और ट्रैक-ट्रेस स्ट्रिप के मिलीं। इसका मतलब शराब तस्करी के रास्ते लाई गई थी और टैक्स चोरी की जा रही थी। पूरी शराब की सूची बनाकर जब्ती की गई।

ये भी देखे: Bihar Police: बिहार में बड़ी मात्रा में शराब बरामद, ट्रक से 650 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त

You may also like