नई दिल्ली, 05 दिसंबर 2025: भारत और रूस ने शुक्रवार को आतंकवाद के खिलाफ अब तक का सबसे सख्त संयुक्त बयान जारी किया। हैदराबाद हाउस में 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कहा कि आतंकवाद के खिलाफ दोहरा मापदंड और छिपा एजेंडा कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए आतंकी हमलों की एक साथ कड़ी निंदा की। संयुक्त वक्तव्य में दोनों देशों ने आतंकवाद के हर रूप, चाहे सीमा-पार घुसपैठ हो, फंडिंग हो या कोई भी तरीका, के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “भारत और रूस दशकों से आतंकवाद के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ते आए हैं। पहलगाम में हुआ कायराना हमला हो या क्रोकस सिटी हॉल पर हमला, इनकी जड़ एक ही है। आतंकवाद मानवता के मूल्यों पर सीधा हमला है। इसके खिलाफ वैश्विक एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
ये भी देखे: ‘भारत निष्पक्ष नहीं, शांति का पक्षधर’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन से बोले पीएम मोदी