“झगड़ा करना भारत का स्वभाव नहीं”, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा संदेश

by Manu
मोहन भागवत

नागपुर, 29 नवंबर 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को एक कार्यक्रम में देश को भाईचारा और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि भारत का स्वभाव कभी झगड़ा या विवाद करना नहीं रहा। हमारी हजारों साल पुरानी परंपरा मिल-जुलकर रहने और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करने की रही है।

भागवत ने कहा कि “हमारी किसी से बहस नहीं होती। हम विवादों से दूर रहते हैं। झगड़ा करना हमारे देश का स्वभाव ही नहीं है। भाईचारा और सामूहिक सद्भाव हमेशा से भारत की पहचान रहा है।”

संघ प्रमुख ने पश्चिमी राष्ट्रवाद और भारतीय राष्ट्रवाद में फर्क समझाते हुए कहा कि “दुनिया के कई देश संघर्षों और ‘इज्म’ (कम्युनिज्म, फासीवाद, नाज़ीवाद) के बीच बने। वहां एक विचार मान लिया जाए तो बाकी सबको खारिज कर दिया जाता है। दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन भारत ने कभी ऐसा नहीं किया। यहां सभी विचारों-संस्कृतियों के लिए जगह रही है। यही हमारा राष्ट्रवाद है।”

ये भी देखे: मोहन भागवत 23 नवंबर से अयोध्या में तीन दिन के दौरे पर रहेंगे, पीएम मोदी से होगी मुलाकात

You may also like