चंडीगढ़, 25 नवंबर 2025: पंजाब में अब तक हल्की सर्दी ही थी। लोग स्वेटर और हल्के कंबल से काम चला रहे थे। लेकिन अब रजाई निकालने का वक्त आ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 नवंबर से ठंड जबरदस्त बढ़ेगी।
अभी मौसम पूरी तरह सूखा रहेगा। बारिश का कोई आसार नहीं है। सुबह-शाम कुछ इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा दिख सकता है।
पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.6 डिग्री की और गिरावट आई है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे जा चुका है।
28 नवंबर से रात का तापमान और लुढ़केगा। ज्यादातर जगहों पर यह 4 से 6 डिग्री तक पहुंच जाएगा। जालंधर, कपूरथला, पटियाला, लुधियाना और मोहाली में 6 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि अब पूरी तरह सर्दियों की तैयारी कर लें क्योंकि कंपकंपी वाली ठंड शुरू होने वाली है।
ये भी देखे: Punjab Weather Report: हल्की ठंडक और साफ आसमान के बीच सुहावना दिन