आनंदपुर साहिब, 20 नवंबर 2025: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बड़ा ऐलान किया है। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें शहीदी प्रकाश पर्व को देखते हुए ब्लॉक श्री आनंदपुर साहिब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल 22 नवंबर से 26 नवंबर 2025 तक पूरी तरह बंद रहेंगे।
मंत्री बैंस ने कहा कि इन दिनों श्री आनंदपुर साहिब में लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अभी भी देश-विदेश से संगत का आना जारी है। मुख्य समारोह 24 और 25 नवंबर को होगा। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने से ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
स्कूल बंद रहने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। साथ ही सड़कों पर भारी भीड़ और जाम की स्थिति से बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहेगी।
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 27 नवंबर से सभी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे।
ये भी देखे: रमदास में टूटे बांधों की मरम्मत में बारिश बनी बाधा, स्कूल बंद, मुआवजे की प्रक्रिया तेज