कानपुर, 18 नवंबर 2025: कानपुर के बिल्हौर इलाके से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा दो बच्चों का पिता रोजाना गांव की लड़की को छेड़ता था। पीछे पड़ जाता था और जबरदस्ती पकड़ता था। तंग आकर लड़की ने उसकी जीभ ही दांतों से काट डाली।
आरोपी का नाम चंपी है। वह गांव का ही रहने वाला है। कई दिनों से वह लड़की का पीछा कर रहा था। लड़की ने कई बार समझाया भी लेकिन चंपी नहीं माना।
सोमवार को लड़की खेत में मिट्टी लेने गई थी। चंपी चुपके से पीछे-पीछे पहुंच गया। उसने लड़की को पकड़ लिया। जबरदस्ती चूमने की कोशिश करने लगा। लड़की ने विरोध किया। धक्का देने की कोशिश की। लेकिन चंपी नहीं छोड़ा।
इसी दौरान मौका पाकर लड़की ने उसके मुंह में दांत गड़ा दिए। जोर से काटा। चंपी की जीभ आधी कट गई। मुंह से खून की धार बहने लगी। वह दर्द से चीखता हुआ जमीन पर गिर पड़ा।
ग्रामीणों ने चंपी को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज चल रहा है। लड़की ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस चंपी के ठीक होने का इंतजार कर रही है। जैसे ही वह ठीक होगा उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी देखे: कानपुर में राधाकृष्ण मंदिर की दीवार ढहने से दुखद हादसा, बुजुर्ग श्रद्धालु की मौत