पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की पांच दिन की रिमांड सोमवार को खत्म हो गई। पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में पेश किया। जज ने भुल्लर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।अब कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 नवंबर तय की है।
भुल्लर के वकील ने बताया कि उन्हें चलने में तकलीफ हो रही है। इस पर कोर्ट ने नई मेडिकल जांच के आदेश दिए है। डॉक्टरों को जल्द रिपोर्ट जमा करनी होगी।
सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि भुल्लर जांच में मदद नहीं कर रहे है। फिर भी एजेंसी ने और रिमांड की मांग नहीं की। जांच अधिकारी अब दूसरे सुराग तलाश रहे है।
अब पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई है। ईडी ने सीबीआई से दस्तावेज मांगे हैं। बिचौलिए कृष्णु ने पूछताछ में कई राज खोले। उसके बयानों के बाद जांच की रफ्तार तेज हो गई।
ये भी देखे: भुल्लर भ्रष्टाचार कांड: सीबीआई ने की लुधियाना में छापेमारी, प्रॉपर्टी डीलर के घर पर 4 घंटे की तलाशी