बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 6 माओवादियों के शव बरामद, हथियार जब्त

by Manu
कुर्रागुट्टालू पहाड़ नक्सली

बीजापुर, 11 नवंबर 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों ने माओवादियों को घेर लिया है। सुबह 10 बजे से दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी चल रही है। अब तक 6 माओवादियों के शव मिल चुके है।

सुरक्षाबलों ने मौके से ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए। इंसास रायफल स्टेनगन .303 रायफल और विस्फोटक सामग्री भी जब्त हुई। माओवादी सामान की भारी मात्रा मिली है।

पुलिस को माओवादियों की मौजूदगी की टिप मिली थी। डीआरजी बीजापुर डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सुबह सर्च शुरू किया। नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों ने फायरिंग की।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में टीम ने 6 माओवादियों के शव बरामद किए। ऑपरेशन अभी चल रहा है और सुरक्षाबल सतर्क हैं।

ये भी देखे: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

You may also like