धनबाद: दामोदर नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान डूबे चार युवकों के शव बरामद

by Manu
रील बनाते समय तालाब में डूबा युवक

धनबाद, 06 नवंबर 2025: झारखंड के धनबाद जिले में दामोदर नदी में नहाते समय डूबे चार युवकों के शव गुरुवार को मिल गए है। स्थानीय गोताखोरों ने इन्हें बाहर निकाला है। दो अन्य युवक अभी लापता हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

यह हादसा बुधवार को महुदा थाना क्षेत्र के तेलमुचो घाट के पास हुआ। महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने बताया कि रांची से आई एनडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद किए। युवक कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के लिए नदी पहुंचे थे। दो अलग-अलग ग्रुप तेलमुचो में इस अनुष्ठान के लिए आए।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली। बाघमारा के भीमकलानी से सन्नी कुमार (20)। भूली से रोहन कुमार यादव (20) और अनीश यादव (20) के रूप में हुई है। भूली के विजय कुमार यादव का शव बुधवार को ही मिला। पुलिस के मुताबिक ये सभी बुधवार को स्नान के लिए नदी गए थे। डूबने वालों में तीन भूली के और दो बाघमारा इलाके के थे।

ये भी देखे: Muzaffarpur News: नदी में नहाने के दौरान 2 युवक डूबे, एक की शव बरामद

You may also like