सैन बर्नार्डिनो, 23 अक्टूबर 2025: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक भयानक ट्रक दुर्घटना ने तीन लोगों की मौत हो गयी है. इसका जिम्मेदार एक 21 साल के भारतीय मूल के युवक को ठहराया गया है। जश्नप्रीत सिंह पर नशे में वाहन चलाने और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप है। पुलिस के अनुसार, जश्नप्रीत ने फ्रीवे पर धीमी गति से चल रहे ट्रैफिक को देखते हुए भी ब्रेक नहीं लगाया, जिससे उसकी ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
घटना इतनी भयावह थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए. तीन लोग मौके पर ही दम तोड़ दिया। टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि आरोपी नशे की गिरफ्त में था। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
जश्नप्रीत को अमेरिका में अवैध प्रवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और अब कोर्ट में केस चलेगा।
ये भी देखे: अमेरिकी टैरिफ योजना से वैश्विक बाजारों में गिरावट, व्यापार युद्ध की आशंका