पटना, 04 अक्तूबर 2025: बिहार में TRE-4 भर्ती विज्ञापन न जारी होने से नाराज अभ्यर्थी शनिवार को पटना में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है। पुलिस ने इसे कुचलने के लिए कमर कस ली है। सुबह-सुबह दरभंगा के छात्र नेता दिलीप कुमार को लहेरियासराय थाना पुलिस ने उनके घर से ही हिरासत में लिया है।
दिलीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “थाने की पुलिस बिना कोई वजह बताए मुझे ले जा रही है। मेरा प्रचार वाहन भी पटना में जब्त कर लिया गया।”
छात्र नेता दिलीप कुमार ने वीडियो में अभ्यर्थियों से अपील की, “सब डटे रहो, शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखो। 11:30 बजे पटना कॉलेज से मार्च निकालना है।” इधर, पटना में भी चार अन्य छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि ये कदम आंदोलन से कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने के लिए उठाया गया है।
ये भी देखे: Patna News: पटना में NSUI का बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से झड़प