डमटाल पुलिस का नशा तस्करी के खिलाफ कारवाई, स्कूटी सवार युवक से 10.85 ग्राम चिट्टा जब्त

by Manu
डमटाल पुलिस

डमटाल, 01 अक्तूबर 2025: डमटाल थाने की पुलिस ने बुधवार को सादे पॉशाक में गश्त पर निकली टीम ने चक्की खड्ड इलाके में एक स्कूटी सवार युवक को रोका। तलाशी में उसके कब्जे से 10.85 ग्राम चिट्टा (हैरॉइन) और कुछ नकदी बरामद हुई। आरोपी की पहचान पवन कुमार पुत्र गुरभजन के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, टीम छन्नी के पास चक्की खड्ड पहुंची तो युवक की हरकतें शक पैदा कर रही थीं। फौरन स्कूटी रोकी गई और चेकिंग शुरू की गई। नशीला पदार्थ और नकदी मिलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है। जांच में ये पता लगाया जा रहा है कि पवन ने नशा कहां से लिया और इसे बेचने की क्या योजना थी।

ये भी देखे: मंडी पुलिस की बड़ी सफलता, 18.3 ग्राम चिट्टा बरामद; थुनाग के दो युवकों को किया गिरफ्तार

You may also like