Kishtwar News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, ऑपरेशन जारी

by Manu
ऑपरेशन त्राशी

किश्तवाड़, 20 सितंबर 2025: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू हुए इस ऑपरेशन में भारतीय सेना के सतर्क जवान आतंकियों के संपर्क में आ गए. जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेजी से चल रहा है. किसी तरह के हताहत की कोई खबर नहीं आई है।

आर्मी की व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपडेट शेयर करते हुए बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 8 बजे किश्तवाड़ के जनरल एरिया में इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन के दौरान सैनिकों ने आतंकियों से संपर्क स्थापित किया। एक्सचेंज ऑफ फायर के बाद ऑपरेशन अभी भी जारी है, और जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा। सेना ने लोगों से अपील की है कि इलाके में अनावश्यक घूमने से बचें।

ये भी देखे: ऑपरेशन त्राशी: किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

You may also like