26
सहरसा, 19 सितंबर 2025: बिहार के सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र में हुई हालिया हत्या की गुत्थी को पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सुलझा लिया है। मात्र 72 घंटों के अंदर एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया। ये कार्रवाई इलाके में पुलिस की सतर्कता का नमूना बन गई है।
जांच के दौरान सामने आया कि ये कांड पारिवारिक झगड़े और जमीन विवाद की आग में भड़का था। SIT ने गुप्त सूचना के सहारे वैज्ञानिक तरीकों से अपराधियों की तलाश की और छापेमारी में उन्हें धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, अब आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि मामले की हर परत खोली जा सके।
ये भी देखे: बिहार में पांच जिलों में 2627.83 एकड़ जमीन पर नए औद्योगिक क्षेत्र, 814 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश