SL vs AFG: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, सुपर-4 में पहुंची

by Manu
SL vs AFG:

चंडीगढ़, 18 सितंबर 2025: SL vs AFG Asia Cup Highlights: एशिया कप 2025 के सुपर-4 क्वालीफायर मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। राशिद खान की कप्तानी वाली अफगान टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। इस जीत ने न केवल श्रीलंका को सुपर-4 में जगह दिलाई, बल्कि बांग्लादेश को भी अगले राउंड में पहुंचा दिया।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का स्कोर बनाया, जिसमें मोहम्मद नबी ने 20 गेंदों पर तूफानी 62 रनों की पारी खेली। लेकिन श्रीलंका के गेंदबाजों, खासकर नुवान थुशारा ने 4 विकेट झटककर उन्हें 79/6 तक रोक दिया। श्रीलंका को 170 रनों का लक्ष्य मिला, जो उन्होंने 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

कुसल मेंडिस ने खेली दमदार पारी, टीम को दिलाई जीत

श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज कुसल मेंडिस इस मैच के सच्चे हीरो साबित हुए। उन्होंने नबी की आक्रामक पारी को फीका कर दिया और नाबाद 52 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल थे। मेंडिस की इस पारी ने टीम को आसानी से जीत दिलाई और वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। लीग स्टेज में तीनों मैच जीतकर ग्रुप बी में 6 अंकों के साथ टॉप पर रहने वाली श्रीलंका अब सुपर-4 में उतरेगी, जहां उनका सफर और रोमांचक होगा।

ये भी देखे: PAK vs UAE: यूएई की टीम 105 रन पर ढेर, पाकिस्तान ने 41 रनों से हराया

You may also like