पानी टंकी, 01 सितंबर 2025: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 41वीं बटालियन की ‘सी’ कंपनी के विशेष अभियान दल ने रविवार (31 अगस्त 2025) की संध्या को भारत-नेपाल सीमा के पानी टंकी न्यू मार्केट क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मोहित चंद्र (39) के रूप में हुई। उसके पास बांग्लादेश का राष्ट्रीय पहचान पत्र भी बरामद किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मोहित चंद्र ने लगभग दो महीने पहले ठाकुरगंज के पंचगढ़ सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। वह पानी टंकी इलाके में ठेकेदार के रूप में काम कर रहा था और अपनी पहचान छिपाने के लिए क्षेत्र में इधर-उधर घूमता रहता था। SSB को सी कंपनी के एक्शन कमांडर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान टीम गठित की गई थी।
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक को खोरीबाड़ी पुलिस थाने को सौंप दिया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी देखे: बिहार में पकड़े गई 6 विदेशी नागरिक, फर्जी आधार कार्ड बनवा कॉलेज में एडमिशन लिया