नई दिल्ली, 12 अगस्त 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा की कैश कांड मामले में मुश्किलें और बढ़ गई हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार, 12 अगस्त 2025 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर 146 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के प्रमुख नेता शामिल हैं, जैसे राहुल गांधी, रविशंकर प्रसाद, अनुराग ठाकुर, सुप्रिया सुले, और केसी वेणुगोपाल। इस मामले की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसके सदस्यों के नाम भी घोषित कर दिए गए हैं।
जांच कमेटी के सदस्य
न्यायमूर्ति अरविंद कुमार – सुप्रीम कोर्ट के जज
न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव – मद्रास हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
बीबी आचार्य – कर्नाटक हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता (प्रतिष्ठित विधिवेत्ता)
ये भी देखे: जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से मिले कैश मामले में आरोपों की पुष्टि हुई, देना पड़ सकता इस्तीफा