जालंधर पुलिस ने जुलाई में 12 भगोड़े अपराधियों को दबोचा, मार्च से अब तक 66 गिरफ्तार

by Manu
बमबारी

जालंधर,03 अगस्त 2025: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलाई 2025 में शानदार कामयाबी हासिल की। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित 12 भगोड़े अपराधियों (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर – P.O.) को गिरफ्तार किया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन अपराधियों को पकड़ने के लिए थाना पुलिस और पी.ओ. स्टाफ की टीमों ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस अभियान के तहत अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मार्च 2025 से अब तक कुल 66 भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कमिश्नर ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि जालंधर में शांति और सुरक्षा कायम रहे।

ये भी देखे: जालंधर पुलिस ने 5 kg हेरोइन और अवैध हथियारों को किया जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

You may also like