सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई आज

by Manu
जालंधर सिविल अस्पताल

चंडीगढ़, 30 जुलाई 2025: जालंधर के सिविल अस्पताल में 27 जुलाई 2025 को ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण तीन मरीजों की मौत का मामला अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरन सिंह ने इस मामले में जनहित याचिका दायर की है, जिस पर हाईकोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए 30 जुलाई 2025 को सुनवाई तय की है।

सिमरन सिंह ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी महज एक दिखावा है और इतने गंभीर मामले को हल्के में लिया जा रहा है। तीन मरीजों की मौत के बावजूद कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया, जो कि गलत है।

उनके मुताबिक, पहले पुलिस में केस दर्ज होना चाहिए था, और उसके बाद सरकारी जांच चलती। सिमरन ने हाईकोर्ट से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाईकोर्ट के जजों की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र कमेटी गठित की जाए।

ये भी देखे: जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 3 मरीजों की मौत, ऑक्सीजन प्लांट था बंद

You may also like