चंडीगढ़, 28 जुलाई 2025: हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रेवाड़ी जिलों में 1 अगस्त को सुरक्षा चक्र (Suraksha Chakra) नाम से एक खास मॉक ड्रिल आयोजित होगी। इस अभ्यास का मकसद यह परखना है कि भूकंप, केमिकल रिसाव या किसी अन्य आपदा के दौरान सरकारी एजेंसियां कितनी तेजी और समन्वय के साथ काम कर सकती हैं।
यह ड्रिल (Suraksha Chakra) पूरे एनसीआर क्षेत्र में जमीनी स्तर पर होगी, जिसमें आपातकालीन वाहन, बचाव टीमें, सायरन और राहत शिविर जैसी तैयारियां शामिल होंगी, ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति का अनुकरण किया जा सके।
इसमें सेना, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) और कई एनजीओ हिस्सा लेंगे। पूरे अभ्यास की निगरानी नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) करेगी।
ये भी देखे: ऑपरेशन शील्ड: पाकिस्तान से सटे राज्यों में आज होने वाला मॉक ड्रिल रद्द