Russian plane crash: रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में अंगारा एयरलाइंस का एक An-24 यात्री विमान क्रैश (Russian plane crash) हो गया। विमान खाबरोव्स्क से ब्लागोवेशचेंस्क होते हुए टिंडा जा रहा था। टिंडा हवाई अड्डे के पास लैंडिंग के दौरान उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में 43 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे।
रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स के अनुसार, विमान ने टिंडा हवाई अड्डे पर लैंडिंग की पहली कोशिश की, जो नाकाम रही। दूसरी कोशिश के दौरान यह रडार से गायब हो गया और टिंडा से 15 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर इसका जलता हुआ मलबा मिला। रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि एक Mi-8 हेलिकॉप्टर ने मलबे का पता लगाया, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई जीवित बचे होने की उम्मीद नहीं दिखी।
अधिकारियों का कहना है कि खराब दृश्यता के कारण पायलट की गलती इस हादसे (Russian plane crash) की संभावित वजह हो सकती है। टिंडा के पास दुर्गम पहाड़ी और जंगली इलाके के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।
ये भी देखे: BIG NEWS: Air India का प्लेन मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला, टायर फटे