Chatra Encounter: चतरा में पुलिस व टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, सर्च आपरेशन जारी

by Manu
Eight Maoists killed in encounter

चतरा, 21 जुलाई 2025: रविवार शाम को चतरा और पलामू जिले की सीमा पर स्थित कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल में जिला पुलिस और तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के उग्रवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस घटना के बाद चतरा पुलिस ने मौके से मोबाइल, पावर बैंक, खाने का सामान, दवाइयां, छाता, जूते और रोजमर्रा की अन्य चीजें बरामद कीं।

पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का एक दस्ता, जिसका नेतृत्व शशिकांत कर रहा था, चतरा-पलामू सीमा क्षेत्र में सक्रिय है। इस जानकारी के आधार पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल और एसएसबी 35वें वाहिनी के उप कमांडेंट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जंगल में छापेमारी शुरू की।

इसी दौरान अनगड़ा जंगल में टीएसपीसी उग्रवादियों ने अचानक पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने भी मोर्चा संभाला और करीब आधे घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी हुई। स्थिति बिगड़ती देख उग्रवादी, जिनकी संख्या सात से आठ थी, जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि उग्रवादियों का पता लगाया जा सके।

ये भी देखे: Jharkhand News: बोकारो में नक्सलियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, दो माओवादी ढेर

You may also like