आदमपुर एयरबेस के पास गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला

by Manu
गैस टैंकर

जालंधर, 18 जुलाई 2025: जालंधर के आदमपुर एयरबेस के पास गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। रात 12 से 1 बजे के बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम का गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फुटपाथ से टकराया और पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का केबिन अलग हो गया और उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस की तेज गंध से इलाके में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। इलाके को खाली करवाया गया और किसी बड़े हादसे से बचने के लिए बिजली आपूर्ति रोक दी गई। आसपास के स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया। सुबह 7 बजे तक टैंकर से गैस रिसती रही, जिसके कारण आदमपुर हाइवे की एक लेन और रेलवे ट्रैफिक को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

हादसे के बाद टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। प्रशासन ने बठिंडा से एक और टैंकर मंगवाया है ताकि पलटे हुए टैंकर की गैस को सुरक्षित रूप से दूसरी टंकी में स्थानांतरित किया जा सके। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर काबू पाने में जुटे हैं।

ये भी देखे: जालंधर-पठानकोट हाईवे भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की मौके पर मौत

You may also like