शिमला के खेरा गांव में शराब ठेका खोलने के विरोध में पंचायत सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

by Manu
खेरा गांव

शिमला, 16 जुलाई 2025: शिमला जिले के बसंतपुर ब्लॉक की चेवड़ी पंचायत के खेरा गांव में शराब ठेके के विरोध में पंचायत के सभी पदाधिकारियों और स्थानीय समुदाय ने कड़ा रुख अपनाया है।

23 मई को हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा खेरा गांव में शराब का ठेका खोले जाने के बाद से स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं, ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। इस ठेके को गांव के सामाजिक ताने-बाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा है, क्योंकि पास में चल रही एक बिजली परियोजना में 500 से अधिक प्रवासी मजदूर काम कर रहे हैं, जिससे असामाजिक गतिविधियों और अपराध का डर बढ़ गया है।

पंचायत प्रधान छविंद्र सिंह पाल, उप-प्रधान देसराज, पांच वार्ड सदस्य (नरेश शर्मा, ओम प्रकाश, ज्योतिका, अचला वर्मा, और कविता शर्मा), छह महिला मंडल, और नशा निवारण कमेटी ने 14 जुलाई 2025 को सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। यह फैसला 12 दिनों की हड़ताल और ग्राम सभा में चर्चा के बाद लिया गया, क्योंकि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया। इसके उलट, विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं पर पुलिस ने FIR दर्ज कर दी, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।

ये भी देखे: शिमला में CBI की रेड, रिश्वत लेते मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज का इंजीनियर गिरफ्तार

You may also like