अमृतसर,13 जुलाई, 2025: पंजाब के अमृतसर ज़िले में स्थित श्री दरबार साहिब वाले रास्ते की दुकानदारों के लिए बड़ी सुचना जारी की गई है। बतादें की मुख्य मार्ग को साफ़-सुथरा और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने बड़े कदम उठाए हैं। डीसी साक्षी साहनी ने हेरिटेज स्ट्रीट का दौरा करते हुए श्री दरबार साहिब जाने वाले रास्ते पर प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। दुकानदारों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया है।
इस दौरान डी.सी. ने ये भी चेतावनी दी है कि यदि निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के साथ सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और आकर्षक ढांचों को बहतर बनाने को लेकर भी प्राथमिकता दी गई है।
इसके साथ ही मूर्तियों के पास से कूड़ेदान हटाने, पुरानी सब्जी मंडी में पड़े मलबे को हटाकर पार्किंग स्थल बनाने, धर्म सिंह मार्केट के बाहर फव्वारा और रोशनी की व्यवस्था करने, टाउन हॉल के बगीचे का रखरखाव करने और वाटर एटीएम की नियमित जाँच को लेकर भी आदेश जारी किए गए हैं।
जानकारी के लिए आपको बतादें की लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से फीडबैक लेने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। डीसी ने कहा कि ऐसा करने से श्री दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्रता और स्वच्छता से भरपूर वातावरण मिलेगा।
यह भी पढ़े: पंजाब सीमा पर संदिग्ध ड्रोन की हलचल, बीएसएफ और पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन