अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 4 किलो हेरोइन जब्त

by Manu
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस

अमृतसर, 05 जून 2025: Amritsar News: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अपनी मुहिम में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 4 किलो हेरोइन बरामद की है और छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने इस कार्रवाई की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दी।

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि एक नेटवर्क का सरगना सैवनबीर था, जो पाकिस्तान के ड्रग सप्लायर्स के साथ सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था। इस नेटवर्क ने मवेशी व्यापार के बहाने नशीले पदार्थों की तस्करी की सनसनीखेज साजिश रची थी।

सैवनबीर ने सीमा पार से हेरोइन मंगवाकर उसे भारत में फैलाने की योजना बनाई थी।
वहीं, दूसरा नेटवर्क जसबीर कौर नाम की महिला से जुड़ा था, जो कुख्यात तस्कर रंजीत उर्फ ‘चीता’ के गिरोह का हिस्सा थी। पुलिस के मुताबिक, जसबीर भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ के ड्रग तस्करों के संपर्क में थी और सीमा पार के नेटवर्क के साथ लगातार तालमेल बनाए रखती थी।

ये भी देखे: अमृतसर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ नगदी सहित 1 KG ड्रग्स बरामद

You may also like