टीवी एक्ट्रेस अचिंत कौर को नहीं मिल रहा काम, सोशल मीडिया पर मांगी मदद

by Manu
अचिंत कौर

टीवी की दुनिया की मशहूर कलाकार अचिंत कौर जिन्होंने सास भी कभी बहु थी और जमाई राजा से अपनी पहचान बनाई थी आज काम की तलाश में है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट में अचिंत कौर ने कहा है कि उनके पास कोई काम नहीं है।

इंस्टाग्राम वीडियो में अचिंत ने कहा, “नमस्ते दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आप सभी मजे कर रहे होंगे।” मैं एक अभिनेत्री और डबिंग आर्टिस्ट हूं और कई वर्षों से विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही हूं। मैं फिलहाल नए और बेहतर काम की तलाश में हूं। चाहे वह भारत में काम हो या विदेश में, लघु फिल्म या वॉयस ओवर, वेब सीरीज या सोशल मीडिया पर सहयोग, मैं पूरे दिल से कोई भी रचनात्मक काम करने के लिए तैयार हूं।

यदि आप या आपके किसी परिचित को ऐसे किसी अवसर की जानकारी है, तो कृपया मेरे मैनेजर और सोशल मीडिया मैनेजर से संपर्क करें।

अचिंत कौर ने वीडियो के साथ बताया कि एक एक्टर की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। अब मैं अगली यात्रा के लिए तैयार हूं। टीवी शो के अलावा अचिंत ने हीरोइन, 2 स्टेट्स और कलंक फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में वह अपनी वेब सीरीज जमाई 2 में दुर्गा देवी नाम के किरदार में दिखी थी।

यह पहला मौका नहीं है जब किसी आर्टिस्ट को काम के लिए संघर्ष करना पड़ा हो, इससे पहले भी कई कलाकारों के साथ ऐसी घटना हुई है।

ये भी देखे: एक्ट्रेस निमृत कौर अहलूवालिया के साथ सुप्रीम कोर्ट में हुआ था यौन शोषण

You may also like