अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन हुए प्रोस्टेट कैंसर का शिकार, हड्डियों तक फैली बीमारी

by Manu
जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर

वाशिंगटन डीसी, 19 मई 2025: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर के शिकार हो गए है। आपको बता दे कि हाल ही में पेशाब करने में कठिनाई के कारण उनका मेडिकल जांच किया गया। जो बाइडेन के कार्यालय द्वारा उनके स्वास्थ्य के संबंध में दी गई जानकारी के अनुसार, प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाएं उनकी हड्डियों तक फैल गई हैं।

जो बाइडेन के हड्डियों तक फैला प्रोस्टेट कैंसर

प्रोस्टेट कैंसर की गंभीरता ग्लीसन स्कोर द्वारा निर्धारित की जाती है। 1 से 10 तक का स्कोर यह बताता है कि कैंसर कितनी दूर तक फैल चुका है। जो बाइडेन का स्कोर 9 है। यह दर्शाता है कि कैंसर बहुत गंभीर अवस्था में पहुंच चुका है और हड्डियों तक पकड़ बना लिया है।

उनके कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, “यह एक गंभीर बीमारी है, लेकिन यह हार्मोन-संवेदनशील प्रतीत होती है, जिससे इसका प्रभावी ढंग से इलाज संभव है।” विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे मामलों में हार्मोन थेरेपी, कीमोथेरेपी और कुछ मामलों में हड्डी-लक्षित उपचार प्रभावी साबित हो सकते हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प ने जो बाइडेन के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा, “हम पूर्व राष्ट्रपति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद से वापस लिया था नाम

आपको बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप अक्सर जो बाइडेन के स्वास्थ्य को लेकर बात करते थे। ट्रंप ने दावा किया कि जो बिडेन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और इससे उनकी सोचने की क्षमता पर भी असर पड़ा है। काफी दबाव के बाद जो बाइडेन ने राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी। इसके बाद कमला हैरिस डेमोक्रेट्स की ओर से डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ चुनाव लड़ी थी लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा।

ये भी देखे: सऊदी अरब ने अमेरिका में 600 अरब डॉलर के निवेश का किया वादा, F-35 खरीदने पर बात

You may also like