अबोहर, 14 मई 2025: पंजाब के अबोहर की एक नवविवाहिता ने दहेज की माँग और उत्पीड़न से तंग आकर कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता पुलिस में एएसआई हैं और उन्होंने 20 दिन पहले ही अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से की थी। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पति, सास व मामा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मृतिक के भाई का बयान
भाई चरणजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन रीता की शादी हरियाणा के कालियावाली मंडी निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही मेरे ससुराल वाले मेरी बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। चरणजीत ने बताया कि 12 मई की रात को रीता के ससुर ने उसके पिता को फोन कर बताया कि उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
सूचना मिलते ही चरणजीत सिंह अपने दोस्त पंकज निवासी केराखेड़ा के साथ बेटी की ससुराल पहुंच गए। जहां उसकी बहन बेहोश पड़ी थी। वे रीता को इलाज के लिए अबोहर ले जा रहे थे। रास्ते में चकदा गांव के पास रीता की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर मृतका के पति मनोज कुमार, सास शारदा व ननद सीमा के खिलाफ भादंसं की धारा 80, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। मृतक के पिता सिटी वन में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: पंजाब HC का आदेश – बाजवा जाँच में ज़्यादती नहीं!