नई दिल्ली, 14 मई 2025 : BSF jawan : पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा 23 अप्रैल को पकड़े गए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्ण कुमार शॉ को बुधवार को पंजाब में अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल को पाकिस्तान रेंजर्स ने सुबह 10:30 बजे बीएसएफ को सौंप दिया। बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि हस्तांतरण का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।
गलती से कर गए थे सीमा पार
शॉ को पहलगाम आतंकवादी हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से रेंजर्स ने गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल निवासी बीएसएफ की 24वीं बटालियन के कांस्टेबल शॉ को पाकिस्तान रेंजर्स ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह गलती से फिरोजपुर सेक्टर में जीरो लाइन पार कर गए थे। घटना के समय वह ममदोट ब्लॉक में गेहूं की कटाई कर रहे स्थानीय किसानों के एक समूह को सीमा बाड़ के पार ले जा रहे थे। शॉ वर्दी में थे और उनके पास सर्विस राइफल, तीन मैगजीन और 60 राउंड थे।
यह भी देखें : BSF का करारा जवाब: पाक पोस्ट को भारी नुकसान