नई दिल्ली, 13 मई 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव अब हवाई यात्रा को भी प्रभावित करने लगा है। एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने सावधानी के तौर पर 13 मई 2025 को देश के 7 प्रमुख शहरों से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दिया है।
यह फैसला हाल ही में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद लिया गया, जिसमें भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा। इसके जवाब में पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने इन्हें नाकाम कर दिया।
जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर और राजकोट से उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान की जानकारी वेबसाइट या कस्टमर केयर से लें। रद्द हुई उड़ानों के लिए मुफ्त री-बुकिंग या पूरा रिफंड लेने का विकल्प उपलब्ध है।
ये भी देखे: कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में बम की अफवाह, एक गिरफ्तार