Mock Drill In Punjab Update: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की हत्या हुई थी, के बाद भारत ने सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इसी के तहत 7 मई 2025 को देशभर के 244 जिलों में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, जिसमें पंजाब और चंडीगढ़ के 20 स्थान शामिल हैं। यह अभ्यास 1971 के भारत-पाक युद्ध के बाद सबसे बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
इस अभ्यास का मकसद आम नागरिकों, छात्रों और स्वयंसेवकों को आपातकालीन स्थिति जैसे हवाई हमले, ब्लैकआउट या आतंकी घटनाओं के लिए तैयार करना है। मॉक ड्रिल में हवाई हमले की चेतावनी सायरन, ब्लैकआउट सिमुलेशन, निकासी अभ्यास और महत्वपूर्ण ढांचों को छिपाने की तकनीकों का परीक्षण किया जाएगा। यह नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और संकट के समय शांत रहने के लिए प्रशिक्षित करेगा।
पंजाब और चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल का समय:
जालंधर: रात 8:00 से 9:00 बजे तक (ब्लैकआउट के साथ बिजली आपूर्ति बंद)।
पठानकोट: सुबह 10:00 से 10:30 बजे।
मोहाली: शाम 7:30 से 7:40 बजे।
नंगल: रात 8:00 से 8:10 बजे।
होशियारपुर: रात 8:00 से 8:10 बजे।
तरनतारन: रात 9:00 से 9:30 बजे।
बरनाला: रात 8:00 बजे।
लुधियाना: रात 8:00 से 8:30 बजे।
बठिंडा: रात 8:30 से 8:35 बजे।
गुरदासपुर: रात 9:00 से 9:30 बजे।
बटाला: रात 9:00 से 9:30 बजे।
फरीदकोट: सुबह 10:00 बजे।
फिरोजपुर: रात 9:00 से 9:30 बजे।
फाजिल्का: सुबह 10:00 से 10:30 बजे।
अमृतसर: सुबह 10:30 से 11:00 बजे।
टांडा: रात 8:00 से 8:10 बजे।
चंडीगढ़: शाम 7:30 से 7:40 बजे।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि नागरिक सुरक्षा टीमें, पंजाब पुलिस और गृह मंत्रालय मिलकर यह अभ्यास करेंगे। लोगों से अनुरोध है कि सायरन सुनते ही सुरक्षित स्थान पर जाएं, अनावश्यक बाहर न निकलें और अफवाहों से बचें।
ये भी देखे: ऑपरेशन सिंदूर: पंजाब सरकार के आज के सारे कार्यक्रम रद्द, सीएम मान ने कहा पूरा देश एकजुट