Bihar News: नेपाल भागते समय अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग को मोतिहारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Manu
मोतिहारी पुलिस

Motihari News: मोतिहारी पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक ऐसे साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो करीब 4.8 करोड़ रुपये की ठगी कर सऊदी अरब, थाईलैंड और नेपाल में छिपकर अपराध को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान केरल के कोझिकोड निवासी मोहम्मद हाफिद, पिता यूसुफ, के रूप में हुई है।

हरैया थाना पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब हाफिद अवर्जन कार्यालय से एनओसी लेकर विदेश भागने की कोशिश कर रहा था। पासपोर्ट जांच के दौरान पता चला कि उसके खिलाफ इंटरपोल का नोटिस (IOC) जारी है। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मोतिहारी पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे बेंगलुरु पुलिस को सौंप दिया।

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि हाफिद के खिलाफ साइबर थाने में FIR नंबर 100/22 दर्ज है, जिसमें आईटी एक्ट की धारा 66(c), 66(d) और भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वही दूसरी ओर मोतिहारी के एसपी ने बताया कि मोहम्मद हाफिद को बेंगलुरु पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वह करोड़ों रुपये की साइबर ठगी में शामिल था, और अब बेंगलुरु पुलिस इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।

ये भी देखे: बिहार: मोतिहारी में बहन और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने हथौड़ा मार की हत्या

You may also like