Pahalgam Attack Update: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कल CCS समेत चार महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इन बैठकों में पाकिस्तान के खिलाफ और कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। सूत्रों ने बताया है कि इसके लिए खाका तैयार है।
कैबिनेट सुरक्षा समिति (Cabinet Security Committee) की पहली बैठक बुधवार को सुबह 11 बजे होगी। CCS की बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। पहलगाम हमले के बाद यह दूसरी सीसीएस बैठक होगी।
CCS के बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में CCPA (राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति) की बैठक होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, सर्बानंद सोनेवाल, राजमोहन नायडू और अन्य सदस्य भाग लेंगे। सीसीपीए के बाद प्रधानमंत्री मोदी आर्थिक मामलों की समिति की बैठक में भी शामिल होंगे और अंत में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी।
आपको बता दे कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद केंद्र सरकार की यह दूसरी सीसीएस बैठक है। जिसमें सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।इससे पहले कल यानी सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी।
ये भी देखे: पाकिस्तानी हिंदुओं का वीजा रद्द नहीं होगा, भारत सरकार का बड़ा ऐलान