चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2025: पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग ने एक अहम आदेश जारी कर सभी सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी के दिन भी मोबाइल फोन चालू रखने का निर्देश दिया है।
आदेश के मुताबिक, सचिव और उससे वरिष्ठ अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके अधीनस्थ कर्मचारी छुट्टी के दिनों में भी मोबाइल फोन बंद न करें और हमेशा उपलब्ध रहें। सार्वजनिक अवकाश पर भी कर्मचारियों को प्रशासनिक और आधिकारिक कार्यों के लिए फोन पर मौजूद रहना होगा।
पंजाब सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए अधिकारियों का हर वक्त उपलब्ध होना जरूरी है। कई बार अचानक जरूरी काम सामने आते हैं, और कर्मचारियों का फोन बंद होना, नेटवर्क से बाहर होना या कॉल फॉरवर्ड करना प्रशासन में रुकावट पैदा करता है। सरकार का मानना है की अधिकारियों की इन आदत के कारण सरकारी काम में काफी रुकावट आती है, जिसके बाद ये कदम उठाया गया है।
इसलिए, कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से इस आदेश का पालन करने को कहा गया है। यह निर्देश कार्मिक विभाग और विशेष सचिव स्तर से जारी किया गया है। यह कदम प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में सरकार की सख्ती को दर्शाता है।
ये भी देखे: पूर्व सैनिकों की शिकायतों का मौके पर ही होगा निपटारा, मोहिंदर भगत करेंगे जिलों का दौरा