पटियाला, 25 अप्रैल : Health Minister Dr. Balbir: पंजाब सरकार की अपने नागरिकों को मानक और निर्बाध स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह Health Minister Dr. Balbir ने अर्बन एस्टेट, पटियाला में आम आदमी क्लिनिक और सिविल अस्पताल राजपुरा Civil hospital rajpura में आकस्मिक निरीक्षण किया।
अपने दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री Health Minister ने मरीजों की सेहत के बारे में जानने और सरकारी स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में दी जा रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक इकट्ठा करने के लिए उनसे बातचीत की। मरीजों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान cm bhagwant maan की अगुवाई में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों की प्रशंसा करते हुए डॉक्टरों की देखभाल पर संतोष जताया।
यह पता लगने पर कि रोजाना 90-95 मरीज आम आदमी क्लिनिक में डॉक्टर की सुविधाएं लेने आ रहे हैं, डॉ. बलबीर सिंह Health Minister dr. balbir ने बताया कि स्वास्थ्य देखभाल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों के चलते लोगों का विश्वास पुनः बहाल हुआ है और अब नागरिक अधिक भरोसेमंद और लागत-प्रभावी इलाज के लिए सरकारी सुविधाओं में इलाज लेने को प्राथमिकता दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर के 881 आम आदमी क्लिनिकों पर 80 प्रकार की दवाइयाँ और 38 प्रकार के डायग्नोस्टिक टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं।
पंजाब की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की नुहार को बदल रहे
डॉ. बलबीर सिंह dr. balbir ने कहा कि आम आदमी क्लिनिक और सिविल अस्पताल पंजाब की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की नुहार को बदल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को बिना किसी परेशानी के समय पर, सुचारू और मुफ्त डॉक्टरी सेवाएं प्राप्त हों। राजपुरा सिविल अस्पताल में, जहाँ कई मरीज स्वास्थ्य सेवाएं ले रहे थे, स्वास्थ्य मंत्री Health Minister ने सरकारी स्वास्थ्य देखभाल में लोगों के बढ़ते विश्वास पर खुशी प्रकट की। मेडिसिन ओपीडी और फार्मेसी के बाहर मरीजों की भीड़ को देखकर डॉ. बलबीर सिंह dr. balbir ने अधिकारियों को तुरंत बेहतर कतार प्रणालियों के लिए नर्सिंग और आईटीआई छात्रों को तैनात कर भीड़ प्रबंधन को अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।
सभी सुविधाएं सुचारू ढंग से मुहैया कराने के लिए कहा
उन्होंने सरकारी सुविधाओं के लिए अतिरिक्त फार्मा अधिकारी और सहायक स्टाफ उपलब्ध करवाने का भरोसा भी दिया, ताकि स्वास्थ्य देखभाल संबंधी कार्यों को और सुचारू ढंग से किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री Health Minister ने अधिकारियों को मरीजों की देखभाल के लिए उच्च मानकों को बनाए रखने और सभी सुविधाएं सुचारू ढंग से मुहैया कराने के लिए कहा। उन्होंने लापरवाही के प्रति सरकार की जीरो-टॉलरेंस नीति को दोहराया और सेवा प्रदान करने वालों की तरफ से किसी भी प्रकार की कोताही के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
यह भी देखें : सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की तरफ से पटियाला में विकास कामों का जायजा