पटियाला, 25 अप्रैल : Roshmai candle march : पहलगाम आतंकवादी हमले के पीडि़तों के साथ एकजुटता प्रकट करने और इसकी सखत निंदा करने के लिए, पटियाला जिले के विधायकों और आम आदमी पार्टी ( आप) के प्रमुख नेताओं ने आज शाम यहां कैंडल मार्च Roshmai candle march किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। 22 अप्रैल 2025 को जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की तरफ से किये गए
इस भयानक हमले में 26 निर्दोष लोगों, जिनमें ज़्यादातर सैलानी थे, की मौत Death हो गई और कई अन्य जख्मी हो गए थे। आतंकवाद विरुद्ध सांझे संघर्ष के प्रतीक के तौर पर यह कैंडल मार्च candle march यहां माल रोड़ में स्थित महात्मा गांधी स्मारक से शुरू हुआ और श्रद्धा के साथ श्री काली देवी मंदिर तक पहुंचा।
मार्च में यह नेता रहे शामिल
यह मोमबत्ती मार्च के नेतृत्व करते पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ajitpal kohali, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, राजपुरा के विधायक नीना मित्तल, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट, नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया, आप के शहरी जिला प्रधान तेजिन्दर मेहता, आप के दिहाती जिला प्रधान और चेयरमैन इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट मेघ चंद शेरमाजरा, इन्द्रजीत सिंह संधू, जिला योजना कमेटी चेयरमैन जस्सी सोहियां वाला, सीनियर डिप्टी मेयर हरिन्दर कोहली kohali और डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जग्गा jagga, चेयरमैन जरनैल मनु, प्रदीप जोशन प्रधान नगर कौंसिल सनौर, सुरजीत सिंह अबलोवाल, रणजोध सिंह हडाना, इन्द्रजीत सिंह संधू चेयरमैन, डिप्टी मेयर जगदीप जग्गा, जोनी कोहली, रणजीत सिंह चंडोक पार्षद, दविन्दर पाल मिक्की सीनियर आप नेता, गुरजीत सिंह साहनी सीनियर आप नेता, राजू साहनी समेत आप पार्षदों और अन्य नेताओं ने आतंकवादी हमले के पीडि़तों के साथ एकजुटा का प्रकटावा किया।
पहलगाम हमला एक हिंसक कार्यवाही है : कोहली
इस मौके पहलगाम हमले पर गहरे दुख का प्रकटावा करते विधायक अजीत पाल सिंह कोहली Mla ajitpal Kohali और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा, पहलगाम हमला एक कायरतापूर्ण हिंसक कार्यवाही है, जिस ने पूरे देश की चेतना को हिला कर रख दिया है। हम पीडि़त परिवारों और घायलों के साथ कंधे के साथ कंधा जोड़ कर खड़े हैं। यह मार्च शांति और न्याय प्रति हमारी वचनबद्धता का सबूत है, और हम अधिकारियों को जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की अपील करते हैं।
आप सरकार पीडि़त परिवारों को देगी सहयोग : बरसट
चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट Chairman harchand barsat, विधायक नीना मित्तल mla neena mittal, और मेयर कुंदन गोगिया ने दुखमई भावनाओं को दोहराते कहा, पहलगाम में निर्दोष जानों का जानी नुक्सान दिल दहलाने वाला है। लोगों के प्रतिनिधिओं के तौर पर, हम इस वहशी कार्यवाही की सखत निंदा करते हैं और पीडि़त परिवारों को सहयोग देने का वायदा करते हैं। हम सोगी परिवारों के लिए ताकत और घायलों की जल्दी सेहतयाबी के लिए अरदास करते हैं।
यह भी देखें-पहलगाम : गृह मंत्री अमित शाह ने दी मृतकों को श्रद्धांजलि