82 percent wheat arrival: जिले की मंडियों में 82 प्रतिशत गेहूं की हुई आमद

by TheUnmuteHindi
DR. RUPPREET

पटियाला, 25 अप्रैल : 82 percent wheat arrival: जिले पटियाला की मंडियों में 82 प्रतिशत गेहूं की आमद 82 percent wheat arrival अब तक हो चुकी है। इस बात का प्रकटावा आज जिला ख़ुराक और सिवल स्पलाई कंट्रोलर डॉ. रूपप्रीत कौर Dr. Rooppreet Kaur ने किया। उन्होंने अब तक हुई गेहूं की खरीद, अदायगी समेत लिफ्टिंग बारे जानकारी देते हुए कहा कि इस साल गेहूं की आमद एक दम ही मंडियों markets में आई है और इसके साथ-साथ खरीद में भी विस्तार हुआ है। जिला खुराक और सिवल स्पलाई कंट्रोलर ने कहा कि पिछले साल गेहूं की लिफ्टिंग 1 लाख 53 हजार हुई थी जब कि इस साल अब तक 2 लाख 71 हजार मीटरिक टन हुई है जो कि पिछले साल की अपेक्षा काफी पर है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में गेहूं की आमद बढ़ी है तो खरीद और लिफ्टिंग भी बहुत बढ़ी है।

अदायगी  24 घंटें के अंदर अंदर दी जा रही है

उन्होंने यह भी कहा कि किसानों Farmer की खरीद की जीनस की अदायगी उनको 24 घंटें के अंदर अंदर दी जा रही है। डॉ. रूप प्रीत कौर ने बताया कि इस बार समूह एजेंसियों ने लक्ष्य से ऊपर हो कर 101 प्रतिशत रकम अब तक अदा कर दी है जिससे यह सामने आता है कि जिले में गेहूँ की खरीद, लिफ्टिंग और अदायगी करने में बहुत तेजी आई है।

यह भी देखें-पटियाला जिले की मंडियों में गेहूं की आमद, 1 ,63,193 मीटरिक टन मंडियों में पहुँची गेहूं

You may also like