उत्तर प्रदेश: बहराइच में चावल मिल में लगी भीषण आग, 5 मजदूरों की मौत

by Manu
बहराइच चावल मिल आग

Fire in UP Rice Mill: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आ रही है। बता दे कि आज सुबह यहां एक चावल मिल में भीषण आग (Rajgarhia Rice Mill Fire) लग गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आग से उत्पन्न दमघोंटू धुएं के कारण पांच श्रमिकों की दम घुटने से मौत हो गई। वही आग की वजह से तीन अन्य श्रमिक झुलसकर घायल हो गए।

सभी मजदूर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वे आग की लपटों में घिर गए। घायलों को फिलहाल लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। डीएम मोनिका रानी ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल है।

यह घटना बहराइच जिले के राजगढ़िया राइस मिल (Rajgarhia Rice Mill) में हुई है। आज सुबह इस मिल में आग लग गई। आग पहले ऊपरी हिस्से में लगी, फिर धीरे-धीरे पूरे मिल को अपनी चपेट में ले लिया। इससे धुआं बढ़ गया और दम घुटने की स्थिति पैदा हो गई, जिससे मिल में काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

पुलिस अब आग के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। घायलों को उचित इलाज के लिए डॉक्टर की टीम लगी हुई है।

ये भी देखे: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की नागरिकता पर केंद्र से 10 दिन के अंदर मांगी रिपोर्ट

You may also like