चरखी दादरी, 24 अप्रैल :CBI raided : चरखी दादरी के गांव चांदवास में बुधवार देर रात CBI की टीम ने रेड कर एक रिटायर्ड कर्नल को करीब 22 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। बता दें कि हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव चांदवास में बीती रात एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जब CBI की टीम ने एक रिटायर्ड कर्नल को 22 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
ECHS पैनल से निकाल देने की धमकी दी
यह कार्रवाई देर रात चंडीगढ़ सीबीआई के इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड कर्नल राजस्थान के राजगढ़ में संचालित अस्पताल को ECHS पैनल में बनाए रखने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। उसने अस्पताल प्रबंधन से 22 लाख रुपए की मांग की थी। निजी अस्पताल के संचालक ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो रिटायर्ड कर्नल ने उसके अस्पताल को ECHS पैनल से निकाल देने की धमकी दी। इसके बाद अस्पताल संचालक ने इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद चंडीगढ़ की CBI टीम ने रिटायर्ड कर्नल को काबू किया।
यह भी देखें – पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की कारवाई, ATP और नक्शा नवीस 50,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार