जालंधर में तेज रफ्तार का कहर: तीन साल के बच्चे की मौत

by chahat sikri
जालंधर में तेज रफ्तार का कहर

जालंधर, 22 अप्रैल 2025: जालंधर के किशनपुरा चौक के पास तीन साल के बच्चे को कुचलने के आरोप में 25 वर्षीय आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान त्रिपुर के रूप में हुई है।  जो घटना के समय अपने घर के बाहर खेल रहा था। आरोपी मौके से फरार हो गया। रामा मंडी थाने के एसएचओ मनजिंदर सिंह ने कहा 25 साल के हिमांशु के रूप में पहचाने गए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिंद्रा एक्सयूवी को जब्त कर लिया गया है। वाहन उसकी मां के नाम पर था।

पुलिस का बयान :

एसएचओ ने कहा पुलिस ने रामा मंडी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत), 281 (तेज गति से गाड़ी चलाना) और 125-ए (दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एफआईआर के अनुसार एसयूवी चालक ने पहले पीड़ित को कुचलने से पहले एक आवारा कुत्ते को कुचल दिया है। आरोपी चालक अपराध को अंजाम देने के बाद मौके से भागने में सफल रहा है।

पीड़ित के चाचा हरीश ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब परिवार लड़के को मुंडन समारोह के लिए मंदिर ले जाने की तैयारी कर रहा था।

त्रिपुर जालंधर में ढाबा चलाने वाले बरिंदर लकी का इकलौता बेटा था। अपनी शिकायत में बरिंदर ने बताया कि स्थानीय लोगों ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक घटनास्थल से भाग गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

 यह भी पढ़ें: होशियारपुर में 20 रुपए के विवाद ने ली युवक की जान

You may also like